Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

माओवादियों की साजिश को पुलिस ने किया विफल, बारूदी सुरंग बरामद

03 Jul 2023

माओवादियों की साजिश को पुलिस ने किया विफल, बारूदी सुरंग बरामद

पलामू। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की साजिश को विफल कर दिया है। जिले के छतरपुर के देवगन होते पिपरा जाने वाली सड़क से पुलिस ने तीन केजी का बारूदी सुरंग बरामद किया है। बारूदी सुरंग को विस्फोट करने के लिए कोडेक्स वायर से जोड़कर रखा गया था।

नक्सल विरोधी अभियान पर निकले पुलिस जवानों को देवगन से आगे नहर से मुड़ने वाली सड़क के नीचे बारूदी सुरंग नजर आया। पुलिस ने तत्काल इलाके को घेर लिया और इसकी जानकारी जगुआर की टीम को दी। रांची से जगुआर के बीडीएस-बम निरोधक दस्ता को इस बारूदी सुरंग को नष्ट करने के लिए बुलाया गया है।

एएसपी अभियान ऋषभ गर्ग ने सोमवार को बताया कि छतरपुर के देवगन से होते हुए पुलिस टीम पिपरा इलाके में माओवादियों के खिलाफ सर्च अभियान पर निकली थी। इसी क्रम में देवगन से आगे नहर से मुड़ने वाली सड़क के नीचे बारूदी सुरंग नजर आया। तत्काल इलाके को घेरकर जवानों के द्वारा कार्रवाई शुरू की गई है। रांची से जगुआर बीडीएस टीम के आने के बाद बम को डिफ्यूज किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि पुलिस माओवादियों के खिलाफ इन दिनों सर्च अभियान चला रही है। संभावना है कि पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए उपरोक्त जगह पर बारूदी सुरंग लगाया गया होगा। हालांकि समय रहते माओवादियों के खतरनाक मंसूबे को विफल किया गया।

इधर, जानकारी मिली है कि जिस इलाके से बारूदी सुरंग बरामद हुआ, उस क्षेत्र में 10 लाख के इनामी टॉप माओवादी कमांडर संजय यादव उर्फ संजय गोदराम का घर है। आशंका जताई जा रही है कि उसी ने बारूदी सुरंग को लगाया है। लंबे समय के बाद छतरपुर-पिपरा इलाके में बारूदी सुरंग बरामद हुआ है। करीब 50 मीटर कोडेक्स तार भी मौके से बरामद किया गया है। इलाके में उक्त सड़क से आवागमन को रोक दिया गया है। क्षेत्र को सेनेटाइज और बम को डिफ्यूज करने के बाद आवागमन शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News